पानीपत में नहीं रूकेंगे राहुल गांधी, बीमार मां से मिलने के लिए दिल्ली लौटने का लिया फैसला

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 06:32 PM (IST)

पानीपत: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश कर रही है और कांग्रेस नेता के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड में भी पलकें बिछाए राहुल का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच यह खबर सामने आई कि पानीपत पहुंचते ही राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट जाएंगे। दरअसल राहुल की माता और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब है और फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही राहुल ने हरियाणा में ठहरने का प्लान कैंसिल किया और रात को ही दिल्ली लौटकर सोनिया गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की।

 

6 जनवरी सुबह 6 बजे पानीपत में वापस पहुंचेंगे राहुल

 

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि सोनिया गांधी की तबियत नासाज है। इसे देखते हुए राहुल ने दिल्ली का फैसला किया है। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दीपेंद्र ने बताया कि राहुल सुबह पानीपत वापस लौटेंगे और भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में आगे बढाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने पानीपत के सनौली में ही ठहराव करना था मगर अब वे दिल्ली लौट रहे हैं। 6 जनवरी को सुबह 6 बजे सनौली-पानीपत रोड से एक बार फिर राहुल के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू होगी। वहीं सुबह 10 बजे जीटी रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ेगी। नई अनाज मंडी में दोपहर का भोजन और हुडा ग्राउंड पानीपत में जनसभा के बाद राहुल गांधी करनाल के लिए रवाना होंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static