रेलवे का मास्टर प्लान ! अंबाला से 27 स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान, गर्मियों में सफर होगा आसान...

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:42 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : उत्तर रेलवे गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए 27 स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा हैं, जिसमें फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर, जम्मू सहित कटरा (माता वैष्णो देवी) सहित दिल्ली डिवीजन के आंनद विहार और दिल्ली से भी इस तरह की रेलगाड़ियां चलाई जाएगी। अंबाला मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया की गर्मी के मौसम में पढ़ने वाली छुट्टियों के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है जिस कम करने के लिए हर बार उत्तर रेलवे स्पेशल रेल गाड़िया चलाने जा रहा हैं।

हर बार की तरह इस बार भी स्कूलों में पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियां को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे 27 समर स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है, जिसकी वजह से अंबाला डिवीजन सहित फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर और जम्मू से भी इस तरह की समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी जिससे पहले से चल रही ट्रेनों में रश कम किया जाएगा।

अंबाला मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया की गर्मी के मौसम में पढ़ने वाली छुट्टियों के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है जिसे कम करने के लिए हर बार उत्तर रेलवे स्पेशल रेल गाड़ियां चलाता है। इस बार भी गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों का उनके परिजनों को रेल में यात्रा करते कोई सुविधा न हो इसके कारण उत्तर रेलवे विभिन्न डिविजनों से 27 समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 

PunjabKesari

सभी आने वा जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन अंबाला से होकर गुजरेगी जिस कारण यात्रियों को काफी सुविधा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर फिरोजपुर डिवीजन भी अमृतसर तथा जम्मू और माता वैष्णो देवी के कटरा से स्पेशल ट्रेन चलाएगा जिस कारण यहां आने व जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली डिवीजन भी अपने आनंद विहार स्टेशन व दिल्ली के विभिन्न स्टेशन से इसी तरह की स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उनका कहना है कि जो भी ट्रेन अमृतसर, जम्मू से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान व महाराष्ट्र को जाएगी तथा इस तरह इसी रास्ते से वापस गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी इसकी वजह से भी रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static