Rain Alert : हरियाणा में आज 18 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 08:41 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आज  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 
 
सिरसा रहा सबसे गर्म

प्रदेश में मानसून की दस्तक से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.2°C सिरसा में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि बीते दो दिनों से दक्षिण और उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक हल्की बारिश रहेगी परंतु 4 से 7 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। मदन लाल खिचड़ ने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी में थोड़ी कम बारिश हो सकती है। दक्षिण हरियाणा में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक है। धान की रुपाई में इस बारिश से फ़ायदा होगा। बाजरा और अन्य फसलों की भी अब बिजाई हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static