हरियाणा: राहत के साथ आफत बनकर बरसे बादल, तेज तूफान के कारण टोल प्लाजा उखड़ा, दीवार गिरी

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 02:38 PM (IST)

जींद/पानीपत (अनिल कुमार/सचिन नारा): हरियाणा में उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को देर रात राहत मिल गई। देर रात हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन ये बारिश राहत के साथ आफत बनकर भी बरसी। बारिश के साथ आए तेज आंधी तूफान से कई जगह भारी नुकसान हुआ। जींद में जहां तेज तूफान के कारण टोल प्लाजा उखड़ गया, तो वहीं पानीपत में मकान की दीवार गिर गई। जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ।

PunjabKesari, haryana

जींद में में देर रात बारिश के साथ आए तेज आंधी तूफान के कारण खटकड़ टोल प्लाजा उखड़ कर पूरी तरह से बिखर गया। इस दौरान कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई, हालांकि इस बीच एक कर्मचारी घायल हो गया। यह टोल प्लाजा नेशनल हाइवे 71 पर जींद से पंजाब की तरफ 10 किलोमीटर दूर स्थित है। 

इस बारे जानकारी देते हुए टोल इंचार्ज अशोक श्योकंद ने बताया कि रात को भयंकर तूफान आने से खटकड़ टोल प्लाजा उखड़ कर पूरी तरह से बिखर गया और 200 मीटर दूर जा गिरा। इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि टोल के टूटने से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी इसका जायजा लिया।

PunjabKesari, haryana

पानीपत में एक फैक्ट्री की दीवार गिरी
वहीं पानीपत में भी आंधी तूफान ने खूब तबाही मचाई। जिससे जिला के विकास नगर स्थित रिहायसी इलाके में चल रही फैक्ट्री की दीवार गिर गई। यह दीवार साथ लगते मकानों पर गिर गई, जिससे मकानों में भारी नुकसान हो गया। हालांकि दीवार गिरने कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों के मकानों में भारी नुकसान जरूर हो गया।

स्थानीय लोगों में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ भारी रोष
देर रात हुई इस तबाही से स्थानीय लोगों में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला। लोगों ने कहा कि उन्होंने फैक्ट्री मालिक को बिना किसी सहारे के लंबी ऊंची दीवार खड़े करने के बारे में कई बार चेताया था, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने उनकी एक नहीं सुनी।

PunjabKesari, haryana

स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से फैक्ट्री को रिहायसी इलाके से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये तो भगवान की कृपया हुई कि आंधी तूफान रात के वक्त आया, अगर दिन में आया होता तो जानी नुकसान भी हो सकता था।

यमुनानगर में भारी वर्षा से इलाके हुए जलमग्न
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): 
हरियाणा के यमुनानगर में आज दूसरे दिन भी भारी वर्षा के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए। शहर के कई पॉश इलाकों में 1 से 2 फुट तक पानी जमा हो गया। यमुनानगर के पुलिस थाना इलाके को जाने वाले मार्ग पर भी पानी खड़ा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है।

PunjabKesari, haryana

कई निचले इलाकों में तो पानी दुकानों व घरों में जा घुसा, जिससे लोगों के सामान का भी नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को बार-बार फोन करने व संदेश भेजने के बाद भी उन्होंने पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया, जिसके चलते वह परेशान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static