गुड़गांव में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर प्रशासन, कॉपरपोरेट को वर्क फ्रॉम होम की सलाह, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 09:47 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में देर रात से शुरू हुई बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं। रात करीब ढाई बजे से शुरु हुई बारिश ने कई इलाकों में जलभराव कर दिया। इसके कारण सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। सेक्टर-22 में पेड़ गिरने और जलभराव में वाहन खराब होने के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। हालात यह हुए कि ट्रैफिक पुलिस ने अल सुबह ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने कॉरपोरेट्स को सलाह दी कि वह कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दें ताकि उन्हें जाम की समस्या से न जूझना पड़े।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

देर रात करीब ढाई बजे से शुरू हुई बारिश ने हर सड़क को जलमग्न कर दिया। गुड़गांव में सुबह 8 बजे तक 97 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कादीपुर और हरसरू में 74एमएम, वजीराबाद में 55एमएम, बादशाहपुर में 13 एमएम दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश सोहना में 110 एमएम दर्ज की गई है। मानेसर में 54एमएम, पटौदी में 6 तथा फर्रूखनगर में 7एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुड़गांव में हुई बारिश ने अंडरपास तक में पानी भर दिया है। वहीं, सुबह से ही नगर निगम, जीएमडीए सहित ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। कई स्थानों पर बारिश के कारण हुए जलभराव में वाहन खराब हो गए। जिन्हें निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन बुलवाई।

 

PunjabKesari

 

वहीं, नगर निगम कमिश्नर ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में भेज दिया। आज होने वाली नगर निगम की सदन बैठक को जलभराव के कारण स्थगित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में हुए जलभराव को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। शहर में आरडी सिटी, सुशांत लोक, सेक्टर-49, रोजवुड सोसाइटी, डीएलएफ सहित कई पॉश सोसाइटी सहित पुराने गुड़गांव के रेलवे रोड, मदनपुरी, अर्जुन नगर, ज्योति पार्क, लक्ष्मण विहार, सेक्टर-4, सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-12, राजेंद्रा पार्क, अशोक विहार, पालम विहार सहित कई अन्य ऐसे क्षेत्र जिन्में करीब 3 फीट तक पानी भर गया। सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो बूंदाबांदी जारी थी और उनके वाहन जलमग्न थे। ऐसे में कई लोगों ने स्वयं ही अपने ऑफिस की छुट्टी कर ली और बच्चों को स्कूल भेजने में भी परहेज किया।

 

PunjabKesari

 

वहीं, शहर के हालात को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। पुलिस ने एडवाइजरी में कॉरपोरेट को सलाह दी कि वह अपने एम्पलॉई को वर्क फ्रॉम होम दें। वहीं, लोगों से भी अपील की है कि वह जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बारिश के कारण हुए जलभराव में शहर में अधिक वाहनों के सड़कों पर आने के कारण जाम लग सकता है। ऐसे में अगर वर्क फ्रॉम होम होगा तो लोगों को न तो जलभराव की समस्या से जूझना होगा और न ही शहर की सड़कों पर जाम लगेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static