बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में खड़ी धान की फसल हुई जलमग्न तो अनाज मंडी में भी हालात खराब

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 01:38 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी) : अक्टूबर माह में कभी भी बारिश नहीं देखी लेकिन अबकी बार पूरे भारत में बेमौसम बरसात ने आम जनता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं और इस बरसात के चलते सबसे ज्यादा नुकसान भारत के किसानों को उठाना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल हरियाणा के सोनीपत जिले के किसानों का है जहां उनकी छह महीने की मेहनत खेतों में पक कर खड़ी है और बेमौसम बरसात ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। 

बताया जा रहा है कि बेमौसम बरसात के चलते किसानों की धान की फसल लेट गई है और खेतों में पानी ही पानी है। किसानों की छह महीने की मेहनत पानी हो चुकी है और जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरह सोनीपत की अनाज में पड़ा किसानों का धान भी भीग चुका है। इस बेमौसमी बरसात के चलते किसानों को दोहरी मार पड़ रही है, क्योंकि एक तरफ तो किसानों की धान की फसल खेतों में जलमग्न है तो दूसरी तरफ अनाज मंडियों में धान भीग चुका है जिसके चलते उन्हें उसका उचित दाम नहीं मिल रहा है। वहीं किसान अब सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static