सावधान! हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 08:47 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि रात से मौसम में बदलाव होगा। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। वहीं कई जगह पाला जमेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहेगा। रात को पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा समेत आसपास के राज्यों को प्रभावित करेगा, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी।
बताया जा रहा है कि आज रात से 28 जनवरी तक हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को दी ये सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें और फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं। वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि ठंड और खराब मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े पहनें तथा कुछ जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)