लॉकडाउन व अनलॉक काल में बेहतरीन कार्य के लिए राजीव अरोड़ा सम्मानित

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 10:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा को सुशासन दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सम्मानित किया है। कोरोना काल में राजीव अरोड़ा के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बखूबी कमान संभाले जाने पर उन्हें यह अवार्ड मिला है। राजीव अरोड़ा 1987 बैच के आईएएस अधिकारी है। कोविड-19 ने लॉकडाउन व अनलॉक समयकाल में उनके नेतृत्व में सभी प्रबंधन चले।

कोविड 19 की शुरुआत से राजीव अरोड़ा ने गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व व मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सुपर वीजन में टेस्टिंग लैब्स, मरीजों की देखभाल के लिए पूरी जिम्मेदारी उठाई। कोविड 19 की वैक्सीन आने की खबरों के बीच इनके नेतृत्व में व्यापक तैयारियां चल रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static