राज्‍यसभा चुनाव: हरियाणा में 2 सीटों पर वोटिंग कल, विधायकों की इस गलती पर खारिज हो जाएगा VOTE

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 12:48 PM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा में 2 सीटों पर राज्‍यसभा चुनाव कल होने हैं। गौर रहे कि कांग्रेस ने हरियाणा से अजय माकन को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने कृष्णलाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर ताल ठोका है। कार्तिकेय को जननायक जनता पार्टी और निर्दलियों को समर्थन हासिल है। हरियाणा विधानसभा में 90 सीट है। ऐसे में राज्यसभा में जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत होगी ही। कांग्रेस के पास वहां 31 विधायक हैं। लेकिन कार्तिकेय शर्मा की दावेदारी ने पेंच फंसा दिया 

जीत के लिए चाहिए 31 MLA के वोट
राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग 10 जून को होगी। यहां जीत के लिए 31 विधायकों के वोट चाहिए। प्रदेश में BJP के 40 और कांग्रेस के 31 MLA हैं। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP) के 10, इनेलो व हलोपा के 1-1 और 7 निर्दलीय विधायक हैं।राज्‍यसभा के चुनाव अक्‍सर विधायकों के लिए रिजॉर्ट/होटल्स की सैर का मौका लेकर आते हैं। साम, दाम, दंड, भेद... हर तरकीब भिड़ाई जाती है। 2022 के राज्‍यसभा चुनाव भी इससे अलग नहीं हैं।   राज्‍यसभा के सदस्‍य सीधे तौर पर जनता नहीं चुनती। । स्‍पष्‍ट है कि किसी राज्‍य से वहां की सत्‍ताधारी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य सबसे ज्‍यादा होंगे। 

यदि यह किया तो खारिज हो जाएगा वोट

  • बैलेट पेपर पर वरीयता के लिए प्रत्याशियों के नाम के आगे अंकों या रोमन में ही दर्ज करनी होगी।
  • हस्ताक्षर के अलावा कुछ भी लिखा या निशान लगाया तो वोट खारिज होगा। अंगूठे का निशान भी अमान्य रहेगा।
  • विधायकों को पहली वरीयता बताना अनिवार्य रहेगा। दूसरी तीसरी बताई तो वोट खारिज होगा।
  • मतदान बॉक्स में रखे बैंगनी स्केच पेन से ही वरीयता अंक लिखने होंगे। एजेंट के अलावा किसी अन्य को वोट दिखाया तो मान्य नहीं होगा। एजेंट को नहीं दिखाया तो भी वोट रद्द हो जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static