राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने AAP पर साधा निशाना, कहा - हरियाणा में ना इनका कोई भविष्य है और ना होगा(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 06:56 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना पहुंचे बीजेपी के राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पांच राज्यों के चुनाव को लेकर बयान दिया है। जांगड़ा ने कहा पांच राज्यों में से तीन में पहले ही बीजेपी की सरकार है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी अच्छा करने जा रही है, वहां भी बीजेपी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत के सौ साल होने पर दुनिया का सिर मोर भारत होगा। जहां आज यूक्रेन और रूस का युद्ध हो रहा और अभी हमास और इजराइल का युद्ध हो रहा है, ईरान अन्य देश फिलिसितीन के समर्थन में आ गए, भारत एक सुरक्षित देश है जो विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है हर व्यक्ति के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई है। आज केंद्र और प्रदेश सरकार ने जो योजनाएं चलाई उससे लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। आज वन्दे भारत ट्रेन और डिजिटल दिया, जहां आज एक रेहड़ी वाला भी डिजिटल पेमेंट ले रहा है। जांगड़ा आज भगवान बाल्मिकी प्रगट उत्सव के अवसर पर भाग लेने पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जांगड़ा ने आप पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी का कोई भविष्य नहीं और नहीं बन सकता। आप पार्टी के नेता हरियाणा की बजाय अपनी दिल्ली को सँभालने का काम करें। आज दिल्ली में न तो लोगों को अच्छी सवास्थ्य सेवा मिल रही न ही शिक्षा मिल रही। डीटीसी की बस सड़कों पर खाली दौड़ रही है। उनकी पार्टी के मंत्री व विधायक वो भ्रष्टाचार के चलते जेलों में बंद हैं।  हरियाणा में मनोहर लाल ने नेतृत्व में बढ़िया सरकार चल रही है। उन्होंने माना कि व्यवस्था बदलाव में कुछ परेशानी होती है, आने वाले दिनों में सब ठीक हो जायेगा।

इस दौरान रामचंद्र ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी अपना श्वेत पत्र जारी करे कि उनके समय में कितने लोगों को नौकरियां देने और कितनों को बेरोजगार बनाने का काम किया गया। सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली आज मनोहर लाल सरकार है। गोहाना से चुनाव लड़ने पर कहा कि ये फैसला हाई कमान को लेना है। हालांकि गोहाना को जिला बनाये जाने की उठ रही मांग पर जांगड़ा बचते नजर आये।  रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि जितने भी समाज को सही दिशा देने वाले महापुरुष हुए हैं उन सभी ने आम परिवारों में जन्म लिया है। भगवान बाल्मिकी ने रामचंद्र जी पर रामायण लिख कर एक आर्दश के रूप में संसार को ज्ञान दिया। वहीं जब राजनीति में अधर्म ज्यादा हो गया तो व्यास जी ने महाभारत लिखा और देश का संविधान बाबा भीम राव अंबेडकर जी ने लिखा। मेरा यही कहना है की रूढ़िवादी परंपराओं को छोड़ कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। आप तभी आगे बढ़ सकते हैं जब आप में आत्म लगन होगी। आप को कोई दूसरा आगे नहीं बढ़ा सकता।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static