राम रहीम को सरकारी बिछौने पर नहीं आई नींद

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 09:29 AM (IST)

रोहतक:मखमल के गद्दों पर सोने वाले जिस शख्स के एक इशारे पर सत्ता भी नाचती नजर आती थी उसे शुक्रवार की रात रोहतक जेल में नींद नहीं आई। आधी रात के बाद तक वह बेचैनी में कभी चहलकदमी करता रहा तो कभी दीवारों को ताकता रहा। सुबह कहीं जाकर आंख लगी मगर बमुश्किल 2 घंटे ही हुए थे कि फिर से आंख खुल गई। तब करीब 6 बजे थे। बंदी नं. 1997 यानी यौन शोषण के दोषी गुरमीत राम रहीम को ब्रेकफास्ट में एक गिलास दूध के साथ कुछ ब्रैड दिए गए। शाही भोज के आदी गुरमीत को इसके बाद करीब 9 बजे आम कैदियों को दिया जाने वाला सुबह का खाना परोसा गया। सूत्रों की मानें तो गुरमीत ने दाल के साथ 4 रोटियां खाईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static