Ram Rahim News: राम रहीम की हुई फिर जेल वापसी, जानिए कितने दिन के बाद लौटा सुनारिया जेल
punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 06:41 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के रोहतक जिले में 30 दिन की पैरोल खत्म कर रेप और हत्या के मामले में सजा कर राम रहीम दोपहर बाद सुनारियां जेल पहुंच गया। पैरोल के दौरान राम रहीम 10 दिन सिरसा डेरे में तो 20 दिन बरनावा में रहे और अनुयायियों से मुलाकात की।
सुनारियां जेल में पहुंचा रामरहीम
रोहतक की सुनारियां जेल में रेप व हत्या के दोषी रामरहीम 20 साल कैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें 29 जनवरी को 30 दिनों के लिए पैरोल मिली थी। पैरोल अवधि पूरी होने के बाद रामरहीम अब दोबारा सुनारियां जेल में पहुंच गए है। उनकी लग्जरी गाड़ियों का काफिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचा है। रामरहीम के काफिले में एक बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 1 फॉरच्यूनर और 1 बोलेरो गाड़ियां शामिल रही। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियां भी शामिल रहे। गुरमीत रामरहीम बरनावा से दोपहर बाद करीब 4:55 बजे रोहतक की सुनारियां जेल पहुंचा।
29 जनवरी को मिली थी राम रहीम को पैरोल
बता दें 29 जनवरी को राम रहीम को 30 दिनों के लिए पैरोल मिली थी, जिसमें 10 दिन सिरसा और 20 दिन बरनावा में रहते हुए रामरहीम ने अपने अनुयायियों से मुलाकात करते हुए नाम दीक्षा भी दी। डेरे में रामरहीम की कड़ी सुरक्षा रही और बिना अनुमति के किसी को डेरे में जाने नहीं दिया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)