रामकुमार गोत्तम का U-टर्न! दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस की खबर के बाद बोले- कोई गिला-शिकवा नहीं, पूरा परिवार इकट्ठा था

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 09:10 PM (IST)

जींद(अमनदीप पिलानिया) : बीजेपी विधायक रामकुमार गोत्तम ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को लीगल नोटिस दिए जाने की खबर सामने आने के बाद अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। जींद रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य सेवाएं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोत्तम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने दुष्यंत चौटाला या अभय चौटाला के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की और न ही उनसे कोई गिला-शिकवा है।

 दादा रामकुमार गोत्तम ने कहा, “मैंने कोई टिप्पणी नहीं की। दुष्यंत चौटाला से मेरा कोई गिला-शिकवा नहीं है और न ही अभय चौटाला से। अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला ने मेरा कोई बुरा नहीं किया। हम देहाती लोग हैं, कहना कुछ चाहते हैं और निकल कुछ और जाता है। लेकिन मैं हर बात 100 प्रतिशत सही कहता हूं। एक भी शब्द गलत नहीं कहता। जो मैंने जिस समय कहा, 100 प्रतिशत सही कहा था। कोई गड़बड़ नहीं, कोई कमी नहीं। मैं हमेशा सच बोलता हूं, झूठ से नफरत है।”उन्होंने आगे कहा कि जजपा के समय दुष्यंत चौटाला की वजह से ही वह MLA बने थे और जब दुष्यंत डिप्टी सीएम बने तब भी उनका अहम रोल रहा। “पहले पूरा परिवार इकट्ठा था। बीरेंद्र सिंह ने हराया उस समय परिवार इकट्ठा था, 48 हजार से जीता। उस समय परिवार अलग था। मुझे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है।”

सद्भावना यात्रा पर ब्रजेंद्र सिंह की तारीफ

रामकुमार गोत्तम ने ब्रजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा इसलिए है ताकि पार्टी आगे बढ़ जाए। “ब्रजेंद्र सिंह नौजवान लड़का है, आईएएस रिटायर्ड है, सोच तो अच्छी होगी। सद्भावना यात्रा का नतीजा क्या निकलेगा, मुझे नहीं पता।”

बीजेपी में मंत्री पद न मिलने पर सफाई

सफीदों विधानसभा चुनाव के दौरान अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए गोत्तम ने कहा, “मेरे बारे में कहा गया कि या तो मुझे वोट दे दो या फिर घोसा दे दो। मैंने कहा- अगर MLA बनना इतना आसान है तो अपने परिवार के सदस्यों को बना लो। मेरे बारे में जो कहा गया, उन बातों में कोई दम नहीं है।”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के बारे में गोत्तम ने कहा, “बीजेपी पार्टी सबसे अच्छी पार्टी है। जो भी फैसले करती है, सोच-समझकर करती है। जब तक बीजेपी का राज है, भारत विकसित देश भी बनेगा।” आज बीजेपी विधायक रामकुमार गोत्तम जींद रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य सेवाएं कार्यक्रम में शामिल हुए।यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुष्यंत चौटाला के लीगल नोटिस भेजने की खबर सुर्खियों में थी। रामकुमार गोत्तम के इस U-टर्न से स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल थमने के आसार दिख रहे हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static