भिवानी में रणबीर गंगवा ने ली सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

punjabkesari.in Sunday, Aug 15, 2021 - 01:27 PM (IST)

भिवानी (अशोक कुमार): भिवानी के भीम स्टेडियम में आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने तिरंगा फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने देश भक्ति, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम आदि विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर विधानसभा स्पीकर रणबीर गंगवा ने विचित्र में स्वतंत्रता दिवस पर भिवानी के भीम स्टेडियम में जनता को संता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोविड के कठिन दौर से हम आज बाहर निकलकर स्वतंत्रता दिवस मना पा रहे हैं यह हमारे संयम का ही परिचय है। रणबीर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों भारत के वीर सैनिकों की बदौलत आज हम 75वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक देशभर में मना रहे हैं। हमें अपने शहीदों व सैनिकों की कुर्बानियों को सदा याद रखते हुए इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हर दसवां जवान हरियाणा का है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ओलंपिक खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक पुरस्कार राशि देने वाला राज्य है। फसल बीमा योजना कृषि बीमा  योजनाएं हरियाणा राज्य में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static