मीडिया प्रभारी के पद से हटाए गए सुरजेवाला, जयराम रमेश को मिली अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 11:12 PM (IST)
दिल्ली: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को मीडिया प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब जयराम रमेश को पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ सुरजेवाला अभी भी कर्नाटक के लिए प्रभारी के पद पर बरकरार रहेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर सुरजेवाला की जगह यह जिम्मेदारी जयराम रमेश को सौंपी जा रही है।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर जयराम रमेश को दी बधाई

सुरजेवाला ने लिखा कि,‘ श्री जयराम रमेश को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मीड़िया महासचिव के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने पर बहुत-बहुत बधाई। उनकी सफलता और निरंतर समर्थन की कामना करते हैं ’।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
HBSE 12th Exam:नकल का ''खुला खेल'', ग्रुप में बैठकर पेपर दे रहे थे छात्र...ड्यूटी से हटाए गए अधिकारी