जनता की मांग हरियाणा की जमीन पर हो प्रदेश की राजधानी और हाई कोर्टः रणधीर सिंह बदरान

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा बनाओ अभियान के मुख्य संयोजक और पंजाब व हरियाणा बार कॉउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बदरान  का कहना है कि आज पूरे प्रदेश से एक मांग उठ रही है कि हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट प्रेदश की ही धरती पर होना चाहिए। 

हरियाणा बनाओ अभियान को मिल रहा समर्थन

रणधीर सिंह बदरान ने कहा कि हमनें प्रदेश की लगभग सभी बार एसोसिएसन में वकीलों से बात की है। और करीब 40 हजार से ज्यादा वकील इस अभियान से जुड़ें हैं। इस साथ ही लाखों लोग भी हरियाणा बनाओ अभियान से जुड़ चुके हैं। आज हरियाणा में करीब 45 लाख लोग न्याय के लिए लाइन में खड़े हैं। यह स्थिती काफी भयानक है।उन्होंने कहा कि यदि अलग हाई कोर्ट होगा तो न्याय मिलने में आसानी होगी। इसके साथ ही अलग राजधानी मिलने से हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज युवा रोजगार की तलाश में विदेश जा रहा है। हम इसे लेकर भारत के राष्ट्रपति को भी पत्र लिख चुके हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा काफी बड़ा होने वाला है। 

वहीं, उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को भी अपने घोषणा पत्र में यह जरूर लिखना चाहिए कि वे हरियाणा में ही प्रदेश की राजधानी लाने के लिए क्या प्रयास करने वाले हैं। अगर राजनीतिक पार्टियां ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। 

57 साल में नहीं मिली हरियाणा को अपनी राजधानी 

 इस अभियान से जुड़े सुरेंद्र बैरागी ने कहा कि हरियाणा बनाओ अभियान का मकसद है कि हमारी हरियाणा की राजधानी हमारी जमीन पर ही हो। हरियाणा बनने के बाद भी भारत में कई राज्य बने हैं। उन्हें अपना हाई कोर्ट मिला है। लेकिन हरियाणा को बने 57 साल हो गए हैं। लेकिन हरियाणा को ना तो राजधानी मिली है और ना अपना हाई कोर्ट। वहीं, यशपाल राणा ने कहा कि ये अभियान हरियाणा के हर व्यक्ति से जुड़ा है। हमारी हरियाणा की राजनितीक पार्टियां  आंख मुंद कर बैठी हैं। इनका मकसद केवल सत्ता की प्राप्ती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static