''एग्जिट पोल से अलग होगा एग्जैक्ट पोल...सिरसा में भी खिलेगा कमल'', रणजीत चौटाला बोले- 9 सीट जीतेगी भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 02:53 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): देश भर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। 1 मई को 7वें और अंतिम चरण की वोटिंग के साथ टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल के आंगड़े फ्लैस होने लगे। हलांकि जनादेश अभी भी ईवीएम में कैद है। किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा इसके स्पष्ट नतीजे 4 जून को ही आएंगे। लेकिन एक्जिट पोल में भाजपा की बढ़त दिखाई जा रही है। वहीं हरियाणा की बात करें तो यहां 6-4 आंकड़ा बताया जा रहा है। जिसमें से 6 सीटें भाजपा और 4 सीट कांग्रेस+AAP जीतती दिख रहीं हैं। 

PunjabKesari

हिसार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रणजीत चौटाला ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल के परिणाम में बदलाव आएगा। हरियाणा में 10 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी। सोनीपत और सिरसा में भी कमल का फूल खिलेगा। देश और प्रदेश के लोगों ने मोदी के नाम पर भाजपा को  वोट दिए हैं। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का दावा है कि हिसार लोकसभा सीट से एक लाख वोट से जीत हासिल करेंगे। 4 जून को समर्थक  जश्न मनाएंगे। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। 

PunjabKesari

मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की दुर्दशा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की कमजोरी का फायदा भाजपा को मिला है। पिछले 15 सालों से हरियाणा में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा नहीं था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के अलावा हरियाणा में कोई चेहरा नहीं था। उन्होंने कहा बिना संगठन के कोई भी चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। कांग्रेस के पास इस चुनाव में कोई लीडर नहीं था। इस चुनाव में कांग्रेस के नेता सभी गैरहाजिर थे। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी गुटबाजी के कारण ही हार होगी। गुटबाजी के कारण ही कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस बार लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत किसी की नहीं होगी।उम्मीदवारों की जीत 2 लाख से नीचे ही रहेगी। इस बार का चुनाव हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में फंस गया था। कांग्रेस भी हरियाणा में भाजपा की 7 सीटें मान रही है। रोहतक, सिरसा और सोनीपत में भी कांग्रेस की जीत पर संशय बरकरार है। रोहतक सीट भी भाजपा और कांग्रेस में उलझी हुई है। 

चौटाला ने कहा कि सिरसा सीट से हार नहीं हो रही है। रोहतक, सोनीपत और सिरसा में भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर है। सिरसा और सोनीपत में जीत होती है तो फिर भाजपा 10 में से 9 सीटें जीतने में सक्षम है। देशभर में भाजपा की सीटें पहले के मुकाबले में बढ़ी हैं। 

इस हरियाणा भाजपा में भीतरघात को लेकर मचे घमासान पर चौटाला ने कहा कि मैंने किसी को भी भितरघात की शिकायत नहीं दी है। हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के नेताओं ने खूब साथ दिया है। देश के हर राज्य में मोदी के क्रेज के चलते ही भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने पूरी मदद की है। लोकसभा चुनाव का असर हरियाणा में विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में 80 प्रतिशत भाजपा की जीत होती है तो विधानसभा में भाजपा रिपीट करेगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static