PM Modi 3.0: मनोहर लाल और राव इंद्रजीत को भी शपथ के लिए आया फोन, बनेंगे मंत्री: सूत्र

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 12:42 PM (IST)

दिल्ली : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है हरियाणा से केंद्र में मोदी 3.0 सरकार में दो मंत्री बन सकते हैं। इनमें पहला नाम मनोहर लाल खट्‌टर व दूसरा नाम राव इंद्रजीत का है। पूर्व CM खट्‌टर करनाल लोकसभा सीट से सांसद बने हैं। गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत है। वह पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे।सूत्रों के मुताबिक खट्‌टर और राव इंद्रजीत को PMO से फोन आया है। जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कृष्णपाल गुर्जर भी मंत्री बन सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा के सभी मंत्री, भाजपा के विधायक भी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं। बीजेपी की ओर से हरियाणा सभी 22 जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण का न्योता दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static