बस स्टैंड से महिला को अगवा कर किया रेप

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 02:40 PM (IST)

रेवाड़ी (वधवा):पटौदी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को रेवाड़ी बस स्टैंड से कार सवार 2 लोगों ने अगवा कर लिया तथा गाड़ी में डालकर उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे राजस्थान के  कोटकासिम में छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पीड़ित महिला 25 मार्च को अपने मायके जाने के लिए पटौदी से रेवाड़ी पहुंची थी। रेवाड़ी बस स्टैंड पर वहां पहले से एक कार लेकर खड़े पटौदी के गांव गुढ़ाना निवासी नाहर सिंह व सागर ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया तथा उसका बैग भी छीन लिया। महिला के साथ उसका एक छोटा बेटा भी था। उन्होंने उसे भी कार में डाल लिया। पीड़िता का आरोप है कि कार में नाहर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। वे उसी दिन राजस्थान के कोटकासिम के रामलीला मैदान में उसे छोड़कर फरार हो गए। उसने अपने मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसके बाद रेवाड़ी महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static