Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 08:29 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

रघुवीर कादियान होंगे हरियाणा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का पहला विधानसभा सत्र 4 नवम्बर से शुरू होगा। सूत्रों की मानें तो विधानसभा सचिवालय 3 दिन के सत्र के हिसाब से तैयारियां कर रहा है, वहीं हरियाणा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में रघुवीर कादियान को चुना गया है।
 

दुष्यंत चौटाला का आधिकारिक नया पता, हरियाणा सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर लगी नेम प्लेट
 हरियाणा सचिवालय में पंचम तल सरकार ने जजपा को अलॉट कर दिया है। पंचम तल पर 40 नंबर कमरे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठेंगेे। पांचवीं तल पर अब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नेम प्लेट लग गई है। बता दें कि इससे पहले कैप्टन अभिमन्यु इस तल से अपने विभाग चलाते थे।
 

नई बनी BJP-JJP गठबंधन सरकार को कुमारी शैलजा ने घेरा, दुष्यंत को भी लिया निशाने पर
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दोनों ने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया था। 
 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। दुष्यंत चौटाला सीएम मनोहर लाल के साथ-साथ राष्ट्रपति व केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। सीएम जहां मंगलवार को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व रक्षा मंत्री से मिले 
 

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, जमानत पर आने के बाद फरार था आरोपी
 पलवल अपराध जांच शाखा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को ढेर किया है। आरोपी मृतक लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसे दर्जनभर से अधिक मामलों में शामिल था। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक बैग बरामद हुआ, जिसमें से चार हथियार व सात कारतुस बरामद हुए। 
 

सरकार न बनने तक नंगे पांव व बाल न कटाने की खाई थी कसम, दुष्यंत के आग्रह पर खत्म की प्रतिज्ञा
हरियाणा मेें एक के बाद एक समर्पित कार्यकर्ता सामने आ रहे हैं। चौटाला परिवार के कार्यकर्ता राजपाल की भांति करनाल के रहने वाले प्रकाश ने सरकार ना बनने तक नंगे पांव रहने और बाल न कटवाने की कसम खाई थी। आज उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आग्रह पर प्रकाश ने अपनी प्रतिज्ञा खत्म की। 
 

Ex Mla को गद्दार कहने पर राजपूत समाज ने काम्बोज का पुतला फूंका, निष्कासित करने की उठाई मांग
 पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब मामला गर्मा गया है। राजपूत समाज ने पूर्व विधायक राणा को गद्दार कहे जाने पर कर्णदेव काम्बोज का पुतला फूंका। इसके साथ उन्होंने पार्टी संगठन से काम्बोज को निष्कासित किए जाने की मांग की है। 
 

धान की पराली जलाने पर पुलिस की कार्रवाई, 150 किसानों पर केस दर्ज
खेतों में पराली जलाने से बाज न आने पर अब पुलिस ने किसानों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। फतेहाबाद में धान की पराली को आग लगाने वाले 150 किसानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीएस की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। 
 

कमरे में सो रही थी बेटी, पिता ने चादर हटाई तो उड़ गए होश
कुरुक्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और महिला को मारने के बाद शव को ऐसे ढक दिया जैसे वह सो रही हो। पिता किशनलाल ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी हिमानी की हत्या गला दबाकर की गई है। 
 

पोते ने दादा के सपने को किया पूरा, हेलीकॉप्टर में लेकर आया अपनी दुल्हन
गाड़ी में ताे दुल्हन को आते कई बार देखा होगा, लेकिन अगर दुल्हन हेलीकॉप्टर में आए तो यह सबके के लिए हैरान कर देने वाला नजारा होता है। ऐसा कुछ नजारा करनाल में देखने को मिला। जहां दुल्हन गाड़ी की बजाए हेलीकॉप्टर में आई। ऐसा देख सभी लोग हैरान थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static