डॉक्टरों की नियमित भर्ती प्रक्रिया को किया जा रहा सरल : मनोहर लाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर कार्य चल रहा है। डॉक्टरों की नियमित भर्ती प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। यहां तक कि कोरोना काल में भी 642 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में डॉक्टरों को कोरोना योद्धा बता उनका हौसला बढ़ाते हुए सीएम ने कहा कि इस महामारी के समय जिस प्रकार डॉक्टर कोरोना योद्धा के रूप में मानवता की सेवा कर रहे हैं। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इस दौरान टेली-मेडिसन की अवधारणा से भी मरीजों का उपचार करने के नई शुरुआत भी की गई। उनके अनुसार एक डॉक्टर की सेवाभाव से एक मिशन के रूप में गरीब जनता की सेवा करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश के इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सेवा मानवता की सबसे उत्तम सेवा है। एक डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। कोरोना की लड़ाई में जिस प्रकार मेडिकल व पैरा-मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने स्वयं व अपने परिवार की चिंता किए बिना जो भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static