Haryana में फिर लौटेगा Monsoon : उमस और गर्मी से मिलेगी राहत, आज रात से बदलेगा मौसम...जानें अपने शहर का हाल

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 04:53 PM (IST)

हिसारः हरियाणा में उमस और तेज गर्मी के बीच मानसून शुक्रवार से फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से प्रदेश में मानसूनी हवाओं की गतिविधियां बढ़ेंगी और 15 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।

शुक्रवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे पहले वीरवार को सात जिलों में वर्षा हुई। हिसार में 8.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि नारनौल में दो, दो मिलीमीटर वर्षा हुई। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान कई जिलों में 36 से 38 डिग्री के बीच रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण सक्रिय है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है । वीरवार को हिसार के एयरपोर्ट और आसपास के गांवों में तेज वर्षा हुई। फतेहाबाद के करीब 10 गांवों में बुधवार दोपहर बाद झमाझम वर्षा हुई, जिससे उमस से राहत मिली। जींद में सफीदों रोड और आसपास शाम करीब चार बजे 20 मिनट तक वर्षा हुई। पंचकूला, गुरुग्राम और पानीपत में भी वर्षा हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static