किसानों को राहत: सरकार करेगी बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की गिरदावरी
punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के संबंध में हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला आया है। इसको लेकर हरियाणा सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किए जाएंगे जबकि बारिश द्वारा खराब हुई फसल के 500 एकड़ को क्षतिपूर्ति ब्लॉक में बांटा गया है। हर क्षतिपूर्ति ब्लॉक में एक क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त किया जाएगा। सहायक पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री मनोहार लाल का लक्ष्य किसानों को जल्द और सही सहायता पहुंचाना है। सभी जिला उपायुक्तों को क्षतिपूर्ति सहायक से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए।
पूरे प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसान भाईयों की गेहूं की फसल खराब हुई है। किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी खराब फसल का ब्योरा डाला जा रहा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि गॉंव स्तर पर ही क्षतिपूर्ति सहायक द्वारा क्षतिपूर्ति आकलन का कार्य पूरा… pic.twitter.com/jKRSb3RqFN
— Manohar Lal (@mlkhattar) April 8, 2023
सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि पूरे प्रदेश में हुई बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसान भाईयों की गेहूं की फसल खराब हुई है। किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी खराब फसल का ब्योरा डाला जा रहा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि गांव स्तर पर ही क्षतिपूर्ति सहायक द्वारा क्षतिपूर्ति आकलन का कार्य पूरा करवाया जाएगा ताकि किसानों को उचित मुआवज़ा बिना देरी के मिल सके। सरकार हर सुख दुख में किसानों के साथ खड़ी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)