जींद में मृत पशुओं के मिले अवशेष, गौ सेवा दल ने प्रशासन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 08:30 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद की जींद सब्जी मंडी के पास मिले मृत पशुओं के अवशेष से स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया है। गौ सेवा दल जींद ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया। गौ सेवा दल के सदस्य भूपेंद्र शर्मा ने कहा की जींद में सब्जी मंडी के पीछे खुले में मृत गोवंश और भैंसों के अवशेष फैंके हुए हैं।

PunjabKesari

भूपेंद्र शर्मा बताया कि जींद शहर में बुरा हाल है और इस सब्जी मंडी के पीछे तो और भी बूरा हाल है। यहां खुले में मृत पशुओं फेंक दिये जाते हैं, लेकिन इसे अनदेखा कर रहा है। इस क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों मुश्किल से गुजर पाते हैं। उन्होनें बताया कि यहां पर खुले में मृत पशु सड़ रहे हैं, जिससे बहुत ही गंदी बदबू आती है। इसी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होने कहा अगर प्रशासन ने सुध नहीं ली तो सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगें। वहीं सदस्यों ने आसपास के लोगों के खिलाफ भी एक्शन लेने के लिए कहा जो ये मृत पशुओं को फेंक जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static