जालंधर के जाने माने समाज सेवक क्रांति अंग्रिश सीएम नायब सिंह सैनी से मिले

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : जालंधर के जाने माने समाज सेवक क्रांति अंग्रिश, शिवम अंग्रिश,कर्ण अंग्रिश व दीक्षित कक्कड़ हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी से मिले। क्रांति अंग्रिश ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब के राजनैतिक माहौल पर चर्चा की तथा कहा कि पंजाब में उनकी सक्रियता से भाजपा में मजबूती आ रही है।उन्होंने कहा कि देश के पी एम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व नायब सिंह सैनी के सार्थक प्रयासों से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नव रक्त संचार हो रहा है।

क्रांति अंग्रिश ने कहा कि पंजाब के राजनैतिक परिपेक्ष में आम आदमी पार्टी की सरकार से भाजपा का मोह भंग हो चुका है।जनता विकल्प के रूप में भाजपा की तरफ देख रही है। क्रांति अंग्रिश ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी समूह पर की जा रही कार्यवाहियों की आलोचना की।उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह निष्पक्ष पत्रकारिता का दर्पण है।अतीत में भी कई सरकारें ऐसी आई जिन्होंने प्रेस का गला घोंटने के षड्यंत्र रचे।मगर वह कभी भी कामयाब नहीं हुए।वर्तमान में भी आप सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static