गणतंत्र दिवस: मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 01:08 PM (IST)

हरियाणा (ब्यूरो) : गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) 1935 को हटाकर भारत का सविंधान लागू किया गया था। देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस बना रहा है। हरियाणा में सभी जिलों में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

PunjabKesari

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला के सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में तिरंगा फहरया। इस मौके पर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की विधवाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के निःस्वार्थ त्याग और बलिदान के लिए हम सभी उनके सदैव ऋणी रहेंगे।

PunjabKesari

अंबाला में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को मंच से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। वहीं मंच से अपने संबोधन के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाले देश के वैज्ञानिकों को भी सलाम किया और कहा कि आज भारत न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी मदद पहुंचा रहा है। 

PunjabKesari

रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने फहराया झंडा। कृषि मंत्री जेपी दलाल को फहराना था झंडा अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव किया। किसानों ने जेपी दलाल का विरोध करने का एल्टीमेटम दिया जिसके डर से कृषि मंत्री नहीं पहुंचे। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा झंडा फहराने में गर्व महसूस किया। परेड में जवानों की ली सलामी। गणतंत्र दिवस पर कोविड का दिखा असर, राष्ट्रीय पर्व पर नदारद भीड़ रही।

PunjabKesari

यमुनानगर में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। बिजली व जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने झंडा फहराया। किसानों के आंदोलन के चलते इस बार गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन में मनाया जा रहा है।

PunjabKesari

गोहाना के देवीलाल स्टेडियम में 72 वा गणतंत्र दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसके चलते मुख्य अतिथि गोहाना के एसडीएम आशीष वसिष्ठ ने तिरंगा फहराया और परेड की सालामी ली। इस दौरान एसडीएम आशीष वसिष्ठ ने देश और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

देश का 72 वां गणतंत्र दिवस करनाल में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के खेल मैदान में  आयोजित राजकीय कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जहां उन्होंने तिंरगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व वे शहीदी स्मारक पर पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static