73वें गणतंत्र दिवस पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम, रणबीर गंगवा ने फहराया झंडा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 01:37 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरनाल रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने ध्वज फहराया। इसके बाद परेड की सलामी और निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण के फैलाव के मध्यनजर इस बार कार्यक्रम को सीमित किया गया है। विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई और स्कूलों बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकम भी प्रस्तुत किए। 

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनहितैषी कार्य गिनवाए। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की जनता जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। इसी तरह हरियाणा ने प्रदेश में ठेका प्रथा समाप्त करने के लिए निगम बनाया है। प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को कार्य देने का कानून बनाया है। इसके साथ अनेक जनहित के कार्य किए गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static