26 अप्रैल तक काम पर लौटें हड़ताल पर गए कंप्यूटर ऑपरेटर्स, वरना होगी नौकरी खत्म

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 08:15 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): पिछले करीब 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर पर सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने हड़ताल पर गए कंप्यूटर ऑपरेटर को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि 26 अप्रैल तक हड़ताल पर गए कंप्यूटर ऑपरेटर काम पर लौट जाएं और जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटता है तो उसकी नौकरी खत्म कर दी जाएगी।

आदेशों के बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद के डीसी डॉक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि ई दिशा केंद्र और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर की गैर मौजूदगी के कारण जनता के कार्य ठप पड़े हैं, जिसके चलते अब सरकार की ओर से सख्त आदेश जारी हुए हैं। डीसी ने कहा कि हड़ताल पर गए कर्मचारी 26 अप्रैल तक वापस काम पर लौट आएं और जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटता है तो उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म समझा जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारियों की जगह नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। डीसी ने कहा कि सरकार के आदेशों के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और जारी हुए नोटिस के तहत कर्मचारी 26 अप्रैल तक आदेशों की पालना करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static