कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ को फोर-लेन कर दिया जाएगा: उप मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 01:21 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि वर्ष 2023 से पहले कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ को फोर-लेन कर दिया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सडक़ की कुल लंबाई 41.15 किलोमीटर है, इसमें से 20 किलोमीटर यमुनानगर जिला में और 21.15 किलोमीटर कुरुक्षेत्र जिला में पड़ती है।

उन्होंने बताया कि उक्त यमुनानगर जिला में पडऩे वाली सडक़  में से 4.18 किलोमीटर पहले से ही फोर-लेन है, इसी प्रकार कुरुक्षेत्र जिला में पडऩे वाली उक्त सडक़ में से 7.85 किलोमीटर सडक़ फोर-लेन है। शेष सडक़ 29.12 किलोमीटर को हाइब्रिड-एन्युइटी मोड के तहत फोर-लेन करने का प्रस्ताव है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सडक़ को फोर-लेन करने के लिए 6 माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी और वर्ष 2023 से पहले इसका निर्माण कर दिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static