तबादले से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- मांगे नहीं मानी पूरे प्रदेश में करेंगे एक दिन की हड़ताल

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 12:47 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : हिसार रोडवेज जीएम द्वारा रोडवेज कर्मचारियों के दूर दराज किए गए तबादले से कर्मचारियों में आक्रोश है। इसी को लेकर शुक्रवार को फतेहाबाद जिले में रोडवेज कर्मचारियों ने हाथों में काला झंडा लेकर प्रदर्शन किया।  इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जमकर  सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शकारी कर्मचारियों का कहना है कि 23 जून को परिवहन मंत्री से बातचीत होगी, अगर बातचीत से समस्या का हल नहीं निकला, तो वह 26 जून को पूरे हरियाणा में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे।  

फतेहाबाद में आज रोडवेज कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि आज जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में कर्मचारी प्रदर्शन करके सरकार को नींद से जगाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो 26 जून को पूरे हरियाणा में 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि आज रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिसार रोडवेज जीएम के द्वारा कर्मचारियों के दूर-दराज तबादले किए गए हैं। यहां कर्मचारी उचित समस्याओं को लेकर हिसार बस स्टैंड पर धरना दे रहे थे।  इसी के चलते रोडवेज जीएम ने उनके दूरदराज इलाकों में तबादले कर दिए। जिसको लेकर रोडवेज कर्मचारी काफी खफा हैं । अगर इन तबादलों को रद्द नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर परिवहन मंत्री से मिलेंगे, अगर उनकी बातचीत सिरे नहीं चढ़ती तो 26 जून को पूरे प्रदेश में 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।

वहीं इस दौरान सरबत सिंह पुनिय रोड कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को पक्का करने, अवकाश में की गई कटौती को वापिस लेने, चालकों और परिचालकों का ग्रेड पे बढ़ाने, कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने और कौशल रोजगार निगम भंग करके भर्ती करने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। यदि इन मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static