OLX पर Air Purifier बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 09:31 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): पुराना सामान सस्ते दाम पर खरीद फरोख्त करने के नाम पर ठगी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। OLX पर Air Purifier बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने करीब 10 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना साउथ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-65 की एमराल्ड हिल्स सोसाइटी की रहने वाली शर्मिला रायन ने बताया कि उन्होंने OLX पर Air Purifier का एक विज्ञापन पोस्ट किया था। एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके यह खरीदने की इच्छा जताई। रुपए तय होने के बाद जब पेमेंट की बारी आई तो फोन करने वाले ने उनके साथ धोखा करते हुए उनके बैंक खाते से 9 लाख 85 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।