Rohtak : होली विवाद के बाद दलित बस्ती में दहशत, दो दर्जन परिवार के घरों पर लटके ताले, छात्रों के भविष्य पर संकट

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 02:37 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : बनियानी गांव में होली के दिन खूनी खेल से अनुसूचित जाति समुदाय की बस्ती दहशत में है। आलम यह है कि करीबन दो दर्शन परिवार घरों के बाहर ताला लगाकर लापता हो गए। इतना ही नहीं घटना के दिन से ही एक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है जिसके बाद युवक की पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताई है।

गांव में दहशत इतनी ज्यादा है कि 10वीं कक्षा के करीबन आधा दर्जन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा ही नहीं दी। इसके बाद अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का आरोप है कि विवाद बाइक हटाने को लेकर नहीं बल्कि शराब पीकर महिलाओं को गुलाल लगाने पर हुआ था। अब पुलिस अधिकारी इस मामले में संज्ञान ले रही है।

PunjabKesari

क्या है मामला

बता दें कि रोहतक जिले के बनियानी गांव में होली के दिन विक्रम नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बनियानी गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा लेकिन होली के दिन हुए इस खूनी खेल ने अनुसूचित जाति समुदाय की बस्ती में दहशत फैला दी है जिसके बाद करीबन दो दर्जन परिवार अपने-अपने घरों में ताला लगाकर गायब हो गए हैं। यही नहीं अनुसूचित जाति बस्ती में रह रहे लोगों में इतनी दहशत है कि वह अपने घरों से बाहर निकल ही नहीं रहे।

हैरान करने वाली बात तो यह है कि दहशत इतनी है कि करीब आधा दर्जन छात्र-छात्राएं हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं तक नहीं दे सकी जिसके कारण उनका भविष्य अधर में अटक गया है। दरसल होली के दिन खेलते वक्त दलित समाज व राजपूत समाज के बीच में बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया था इसके बाद राजपूत समाज के विक्रम नाम के युवक की हत्या हो गई थी, वहीं गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा था लेकिन अभी भी अनुसूचित जाति समाज में दहशत का माहौल है।

इस मामले में जो दोषी है उन्हें सजा मिली चाहिए 

वहीं दूसरी ओर अनुसूचित समुदाय के लोगों का कहना है कि होली के दिन हादसा जरूर हुआ था लेकिन इस मामले में जो भी दोषी है उन्हें सजा मिली चाहिए। उन्होंने बताया कि विवाद बाइक हटाने को लेकर नहीं था बल्कि मृतक शराब पीकर एक महिला को गुलाल लगाने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद महिला ने धक्का दिया तो युवक की मौत हो गई। एक महिला ने बताया कि उसका पति 9 दिन से लापता है जिसकी कोई खबर नहीं और उन्हें आशंका है कि उसके पति के साथ कोई अनहोनी हुई है।  उन्होंने कहा कि अभी भी हमें खतरा।

मामले में पुलिस पूरी तरह से न्याय करेगी : IPS

वहीं उस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह से न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों से मैंने मुलाकात की और शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नाजायज किसी को भी तंग नहीं किया जा रहा है और किसी भी बच्चे का एग्जाम कैंसिल नहीं होने दिया जाएगा।

गौरतलब है की होली के दिन खूनी संघर्ष का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static