पकड़ा गया 5 लोगों का हत्यारा सुखविंदर, दिल्ली-हरियाणा पुलिस ने चलाया था ज्वाइंट ऑपरेशन

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 07:35 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक जिले के जाट कॉलेज में शुक्रवार देर शाम हुई पांच हत्याओं के आरोपी कोच सुखविंदर को दिल्ली-हरियाणा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुखविंदर की गिरफ्तारी दिल्ली के समयपुर बादली से हुई है। बता दें कि कोच सुखविंदर द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात में 5 लोग मारे गए हैं और 2 अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें एक तीन वर्षीय बच्चा भी है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।

मामला बुधवार शाम लगभग 8 बजे का है, जब पुलिस को जाट कॉलेज के अखाड़े में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर अखाड़ा संचालक मनोज मलिक उसकी पत्नी साक्षी मलिक व पूजा नाम की रेसलर के शव अखाड़े में ही पड़े थे। 

PunjabKesari, haryana

वहीं अखाड़े के कोच सतीश दलाल प्रदीप मालिक व अमरजीत को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रदीप मलिक ने दम तोड़ दिया तथा सतीश दलाल ने रोहतक पीजीआई में पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। अखाड़ा संचालक मनोज मलिक का 3 साल का बेटा भी घटना के दौरान वहीं पर मौजूद था, जिसे फायरिंग के दौरान छर्रे लगे, उसे भी घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एक अन्य कोच अमरजीत को भी घायल अवस्था में गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका भी इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

जब जांच की गई तो सामने आया है कि सोनीपत जिले के बरोदा गांव का रहने वाला पहलवान सुखविंदर व जाट कॉलेज में अखाड़ा संचालक मनोज मलिक के बीच अखाड़े को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को सुलझाने के लिए कल देर शाम एक बैठक हुई, जिसमें विवाद काफी बढ़ गया। उसी दौरान सुखविंदर ने यह फायरिंग की है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इस फायरिंग में मनोज कुमार मलिक गांव सरगथल सोनीपत हाल निवासी देव कॉलोनी रोहतक जो जाट कॉलेज में कोच के पद पर कार्यरत था व इसकी पत्नी साक्षी जो रेलवे में नौकरी करती थी। दोनों की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है व इनका 3 साल का लड़का सरताज गोली लगने के कारण घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर के आईसीयू में दाखिल है। 

PunjabKesari, Haryana

सतीश दलाल गांव मांडोठी का रहने वाला है जो अखाड़े में कोच था। इसकी भी गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है। पूजा निवासी यूपी जो जाट कॉलेज के अखाड़ा में रेसलिंग करती थी की भी गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है। प्रदीप मलिक गांव मोखरा जो अखाड़े में कोच था। इसकी भी गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है। अमरजीत पुत्र रामहेर गांव निदाना कोच इसको एक गोली लगने के कारण घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई ट्रामा सेंटर में दाखिल था, जिसे अब इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी हस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।



रोहतक के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर पर हरियाणा पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुखविंदर की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा कि उसने क्या अकेले ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है या और भी कई लोग इसमें शामिल थे। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि घायलों की स्थिति अभी गंभीर है और सभी मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static