Romil Vohra Encounter: कौन था रोमिल वोहरा, जिसका इन बड़ी वारदातों में नाम आया सामने, यहां पढ़ें पूरी डिटेल...

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 08:38 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : 1 फरवरी 2002 को यमुनानगर के कांसापुर में जन्मे रोमिल वोहरा महज 22 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में एक बड़ा नाम हो चुका था। हरियाणा पुलिस ने रोमिल वोहरा पता बताने के लिए ₹3 लाख का इनाम रखा था लेकिन 24 जून की रात उसे STF की टीम ने मुठभेड़ के दौरान मार दिया। रोमिल वोहरा अपने मां बाप की इकलौती संतान थी।

शिक्षा और परिवार

रोमिल यमुनानगर के खालसा कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल कर चुका था। उसके माता-पिता, कपिल वोहरा और मां, 120 बी के तहत जेल में बंद हैं। रोमिल परिवार का इकलौता बेटा था। बीए करने के बाद वह गैंगस्टर नोनी राणा के संपर्क में आ गया। पिता कपिल वोहरा और मां पहले 120 बी के तहत जेल में है। 

आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत

नवंबर 2024 में यमुनानगर के गांधीनगर थाने में फायरिंग के मामले में उसके खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ खेडी लक्खा ट्रिपल मर्डर, शराब कारोबारी शांतनु की हत्या सहित कुल आठ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए। इन मामलों में फायरिंग, अवैध हथियार सप्लाई, हत्या की साजिश और संगठित अपराध शामिल थे। वह लंबे समय से फरार था और STF की प्राथमिक सूची में वांछित अपराधियों में शामिल था।

26 दिसंबर 2024 को यमुनानगर जिले के रादौर कस्बे के खेडी लक्खा ट्रिपल मर्डर मामले में सबसे पहले उसका नाम उभरकर सामने आता है। जिसमें तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जाती है जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि एक  इलाज के दौरान दम तोड़ देता है। 15 मई 2025 को यमुनानगर जिले के बिलासपुर कस्बे में इमीग्रेशन सेंटर में फायरिंग में रोमिल वोहरा शामिल था। उसी दिन शाम को वह पंजाबी सिंगर पिंकी धालीवाल के घर पर भी फायरिंग करता है। 13 जून 2025 को शाहाबाद में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या में भी वह वांछित था। 

एनकाउंटर से पहले की घटनाएं

फायरिंग, हत्या और फिरौती के मामलों में रोमिल वोहरा का नाम आता गया पुलिस उसे पर इनाम रखती गई और इनाम बढ़ाती चली गई। 23 जून की रात STF को सूचना मिली कि रोमिल गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली और उत्तरी हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर उसे ढेर कर दिया।

यमुनानगर नगर निगम की कार्रवाई

नगर निगम ने रोमिल वोहरा के घर को अवैध निर्माण बताते हुए 3, 10 और 16 जून को नोटिस जारी किए थे। मकान को 15 दिन के अंदर खाली करने और जवाब देने को कहा गया था। अब मकान को ध्वस्त करने की तैयारी है।

आरोपी रोमिल वोहरा  का आपराधिक रिकार्ड निम्न प्रकार से है

  • अभियोग संख्या 468- दिनांक 22.11.2024 - धारा 190, 191(3), 115(2),351(3), 238, 109 BNS& 25-54-59 आर्मस एक्ट थाना गांधी नगर जिला यमुनानगर
  • अभियोग संख्या 309- दिनांक 26.12.2024- धारा 103(2), 61(2), 111(2), (3), (4), (5), 238(1), 324(5) BNS, 25-54-59 ARMS ACT थाना रादौर जिला यमुनानगर
  • अभियोग संख्या 99- दिनांक 11.03-2025- धारा 109, 3(5) BNS वा 25/54/59 A.ACT थाना शहर जगाधरी जिला यमुनानगर
  • अभियोग संख्या 91- दिनांक 09.04.2025- धारा 287,324 (4) BNS & 25 Arms Act थाना छप्पर जिला यमुनानगर
  • अभियोग संख्या 221- दिनांक 10.04.2025- धारा 109 (1) 308 (4) 351(3), 238,111(2), 111(3), 111(4) BNS व 25,27 ARMS ACT थाना शाहबाद
  • अभियोग संख्या 146- दिनांक 15.05.2025- धारा 109(1), 3(5) BNS & 25 Arms Act थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर
  • अभियोग नम्बर 86- दिनांक 16.05.2025- धारा 109,308(4), 351(4), 61(2), 125 BNS 25 ARMS ACT थाना मटोर जिला मोहाली SAS नगर
  • अभियोग नम्बर 376- दिनांक 14.06.2025- U/S 109(1), 308(4), 351(3) Β.Ν.S. & 25,27-54-59 ARMS ACT थाना शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र

गंभीर अपराधों में नाम

दिसंबर 2024: यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में तिहरे हत्याकांड में शामिल। इसमें भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई वीरेंद्र राणा, शराब ठेकेदार अर्जुन राणा और शामली के पंकज मलिक की हत्या हुई थी।

13 जून: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में शराब कारोबारी शांतनु की मीना मार्केट में हत्या। इस मामले में भी रोमिल शामिल था।

15 मई: यमुनानगर के व्यासपुर स्थित आईलेट्स सेंटर पर ताबड़तोड़ 15 फायर किए। इसके बाद मोहाली में म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर भी फायरिंग की।

अप्रैल: शाहाबाद में आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग, जिसमें रिसेप्शनिस्ट के पिता भूषण सेठी को गोली लगी थी। रंगदारी मांगने के लिए सेंटर पर 1 करोड़ रुपये की डिमांड के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

शांतनु हत्याकांड में अंबाला एसटीएफ ने खानपुर करनाल के सुजल, अकालगढ़ के बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू और शाहाबाद के शुभम खुराना को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस रिमांड पर हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static