फतेहाबाद: लेबर शैड के पास पड़ा मिला शीशे का मेडिकल उपकरण, बम की अफवाह से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 12:24 PM (IST)
फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद की लेबर यूनियन के पास कांच नुमा टाईमर देखकर लोग धबरा गए जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कांच नुमा पुर्जे को जब्त किया। यहां पर सर्जरी में उपयोग होने वाला कांच का बना एक उपकरण पड़ा मिला था, जिसे बम समझकर अफवाह फैला दी गई।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह लेबर शैड पर जब मजदूरों का आना जाना हुआ तो वहां पर कांच का बड़ा उपकरण देखकर उसे बम समझ लिया गया। अफवाह फैली तो लोगों में हड़कंप मचा। थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह का कहना है कांच नुमा टाइमर देखकर लोग घबरा गए थे जिसके बाद पुर्जे को कब्जे में लिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)