दुखद: पूर्व संसदीय सचिव डॉ कृष्णा पंडित का हुआ निधन, शिक्षा मंत्री ने किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 01:40 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद संसदीय सचिव रही डॉ कृष्णा पंडित का आज निधन हो गया। वह अपने पति डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा के विधायक रहते हुए निधन के बाद सक्रिय राजनीति में आई थी और यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उसके बाद उन्होंने ना सिर्फ यमुनानगर जिला बल्कि पूरे हरियाणा में दौरे करके लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने का प्रयास किया था।

वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने डॉ कृष्णा पंडित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज ने एक अच्छा डॉक्टर व बेहतरीन नेता खो दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कृष्णा पंडित पिछले लंबे समय से यमुनानगर में प्रैक्टिस करके लोगों की सेवा करती थी। उनके पुत्र डॉ राजन शर्मा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके दूसरे पुत्र डॉक्टर संदीप व दोनों पुत्र वधू भी इसी स्वास्थ्य क्षेत्र से हैं और लोगों की सेवा कर रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं ने कृष्णा पंडित के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static