किसानों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री हैं प्रयासरत : सैनी

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 09:40 AM (IST)

शाहाबाद मारकंडा: कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इसके चलते कृषि बिल बनाए गए हैं ताकि किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की आजादी हो। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के हित में हैं लेकिन कांग्रेस इसे लेकर किसानों को गुमराह कर रही है।

सांसद नायब सैनी सी.एम. सचिव कृष्ण बेदी के साथ शाहाबाद में राजू चावला व राज सतीजा के कार्यालय पर पत्रकारवात्र्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया है और आज जब भाजपा देश व प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी व दुकानदारों को सशक्त करने का काम कर रही है तो कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद-370 को हटाने व राम मंदिर के निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसका देश की जनता ने सम्मान किया है। नायब सैनी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला एक वर्ष विकास को समॢपत रहा है। 

कोरोना काल के बावजूद भी यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास की गति को नहीं रूकने दिया और हरियाणा का चहुंमुखी विकास करने का काम किया है। पत्रकारवार्ता के पश्चात सांसद व पूर्व राज्यमंत्री ने ग्रीन पार्क पहुंचकर न.पा. के पूर्व प्रधान सुदर्शन कालड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, राज सतीजा, राजू चावला, बिल्ला वडै़च, मलिक विजय आनंद, पवन छाबड़ा, खरायती लाल सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static