फ्री शराब नहीं दी तो भड़के दर्जनों युवक, पनहड़ा कलां में ठेके पर सेल्समैनों को बेरहमी से पीटा...सिर फोड़े, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 12:37 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पनहड़ा कलां में शराब ठेके पर फ्री में शराब देने से मना करना सेल्समैनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि दर्जनों युवकों ने ठेके पर पहुंचकर सेल्समैनों के साथ जमकर मारपीट की।

PunjabKesari

आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से सेल्समैनों के सिर फोड़ दिए और हाथ-पैर पर भी हमला किया। अचानक हुए हमले से ठेके पर अफरा-तफरी मच गई। इधर घटना में घायल सेल्समैनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अब हमलावर युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static