बदल गया साल पर हरियाणा का वही हाल, बंदूक दिखा लूट लिए 30 हजार (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2018 - 06:28 PM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): वर्ष 2017 में हरियाणा का जो हाल रहा उसे तो आप सब ही जानते हैं। लेकिन नव वर्ष 2018 के आगाज पर पहले दिन ही हजारों की लूटपाट हो गई, अब इसे खट्टर सरकार की नाकामी कहें या फिर पुलिस की लापरवाही। नववर्ष को लेकर पुलिस ने शहर के बाजारों में फ्लैग मार्च किया, तमाम प्रमुख चौराहों पर नाके लगाए गए ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। प्रशासन की इतने कड़े इंतजामों के बावजूद भी एक होटल मालिक से बंदूक के बल पर 30 हजार की लूटपाट हो जाती है।

PunjabKesari

दरअसल, रेवाड़ी शहर के नामी होटल मिनी महल से अपने घर जा रहे होटल संचालक विरेन्द्र को कुछ दूर पर ही बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर उससे मारपीट की और 30 हजार रूपए भी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन हैरानीजनक तथ्य यह कि, सूचना देने के 45 मिनट बाद कंट्रोल रूम से रिप्लाई आया जिसमें पूछा गया कि, घटना कहां हुई है?

ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला पुलिस अपराधियों को लेकर कितनी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम केवल तामझाम ही साबित हुए हैं।

वहीं इस घटना को लेकर होटल संचालकों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रिय कार्यप्रणाली के चलते व्यापारी वर्ग पूरी तरह खौफ के साए में जीने को विवश है। पुलिस को चाहिए कि सड़कों पर खौफ फैला रहे बदमाशों को अंदर कर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static