संघ का काम निस्वार्थ व समर्पण भाव से समाज की सेवा : सीताराम व्यास

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 05:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): वर्तमान कोरोना काल की परिस्थितियों को देखते हुए हरियाणा प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत पदाधिकारियों की बैठक ऑन लाइन हुई। बैठक में क्षेत्रीय कार्यवाह सीताराम व्यास का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रांत के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें पूर्व प्रांत कार्यवाह देवप्रसाद भारद्वाज चुनाव अधिकारी रहे। बैठक में लोकतांत्रिक परम्परा का निर्वहन करते हुए चुनाव अधिकारी ने  प्रस्तावना रखी। डॉ निर्मल ने पवन जिंदल के नाम का प्रस्ताव रखा, अनेक लोगों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया अंततः सर्व सम्मति से पवन जिंदल पुन: प्रांत संघचालक चुने गए।  वहीं डॉ. प्रीतम सिंह कुरुक्षेत्र व सुरेश कुमार भिवानी अखिल भारतीय प्रतिनिधि चुने गए। 

प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने बताया संघ के संविधान के अनुसार हर 3 वर्ष में चुनावी प्रक्रिया होती है। जिला विभाग प्रांत संघचालक का चुनाव होता है । क्षेत्रीय कार्यवाह सीताराम व्यास ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ में कोई पद नहीं बल्कि दायित्व होता है। संघ का कार्य निस्वार्थ भाव, समर्पण और पूरी निष्ठा से किया जाता है। यह कार्य ईश्वरीय कार्य है। संघ के सभी दायित्वान कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ व भेदभाव के समाजहित के लिए कार्य करते हैं। इस अवसर पर बैठक में प्रांत प्रचारक विजय कुमार, डॉ सुरेन्द्रपाल, कार्यवाह सुभाष आहूजा, प्रताप मलिक, राकेश त्यागी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static