गुरनाम चढूनी पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड
punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 08:20 PM (IST)

सोनीपत/पंचकूला (पवन राठी/उमंग): भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अब चढूनी सात दिन मोर्चा का मंच इस्तेमाल नहीं कर सकते और न ही कोई बयान दे सकते हैं। दरअसल, गुरनाम सिंह चढूनी मिशन पंजाब के नाम पर राजनीति कर रहे थे। जिसके चलते अब मोर्चा ने उन्हें 7 दिन के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है।
गुरनाम चढूनी का पहले से ही विवादों से गहरा नाता रहा है। जब से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन शुरू हुआ है, तभी से वह सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में चढूनी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तान कहे जाने के बाद भी विवादों में आ गए थे। उनके इस बयान की कड़ी निंदा की गई। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार राकेश टिकैत पर भी विवादित बयान दिए थे। ऐसे में अब एक बार फिर विवादों में घिरने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्रवाई करते हुए चढूनी को 7 दिन के लिए संस्पेंड कर दिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया
