सर्वकर्मचारी संघ ने दिया धरना, नौकरी से हटाए कर्मचारियों को बहाल करने की  मांग

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 04:24 PM (IST)

सिरसा(सतनाम):  सर्वकर्मचारी संघ ने राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर को बरनाला रोड स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारी इस धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ मांगे नहीं मानने के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद मांगों से सम्बंधित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। 

कर्मचारियों की मांग है कि कोरोना काल में अस्पतालों में व्यवस्थाओं में में सुधार किया जाए। पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। कोरोना काल में नौकरी से हटाए गए 102 कच्चे कर्मचारियों को बहाल किया जाए व आंदोलन के लिए स्थानांतरित किए गए 150 कर्मचारियों का तबादला रद्द किया जाए। कोरोना काल में मृत्यु को प्राप्त हुए कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए व पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

सर्वकर्मचारी संघ के सचिव राजेश भाकर ने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर आज सांकेतिक धरना दिया गया है। अगर मांगे नहीं मानी गई तो आगे तीखा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से ठेकेदार द्वारा नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को जब तक बहाल नहीं किया जाता तब तक नागरिक अस्पताल में धरना दिया जाएगा। कल से धरना शुरू होगा। प्रदेश के दूसरों जिलों की तरह सिरसा में भी अनुभव के आधार पर डीसी रेट लागू किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static