साढ़ौरा आई.टी.आई. को देश में 7वां स्थान

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 12:29 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा का कौशल विकास एवं औद्योगिक विकास विभाग निरंतर गुणवत्तापरक शिक्षा दे रहा है। इसी की बदौलत यमुनानगर जिले की राजकीय आई.टी.आई. साढ़ौरा को पूरे देश में 7वां स्थान हासिल हुआ है। शिक्षक दिवस के अवसर पर इस आई.टी.आई. को नई दिल्ली में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया।  

हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि वर्ष 2016 में भारत सरकार के प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों की आई.टी.आईज. की ग्रेडिंग प्रक्रिया आरंभ की गई थी, जिसमें देश की लगभग 5000 आई.टी.आईज. ने भाग लिया। राजकीय आई.टी.आई. साढ़ौरा के लिए यह सम्मान हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सहायक निदेशक एवं नोडल ऑफिसर मनोज सैनी व राजकीय आई.टी.आई. साढ़ौरा के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने प्राप्त किया। 

 
  

 

 

 
 

 
  
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static