Haryana: अनुसूचित जाति के परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 09:49 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सीएम सैनी ने उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएँ दीं। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जो लोग 20 साल से एक स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना हक देने के लिए पॉलिसी बनाकर रियायत दी जाएगी। इसके अलावा एससी कम्पोनेंट प्लान के पैसों को एससी समाज के लिए ही प्रयोग करने के लिए सत्र में प्रावधान लाकर लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि में ₹124 करोड़ से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने प्रथम चरण में ₹90 करोड़ के कामों के टेंडर जारी किए हैं।

वहीं इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, कृष्ण पंवार, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, विधायक पवन खरखौदा, विधायक कृष्ण कुमार, अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, कंवरपाल गुर्जर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पवन सैनी, कुलवंत बाजीगर, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जयभगवान शर्मा डीडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static