पुलिस को देख हत्यारोपितों ने बंद किए गेट, फिर कटर से काटे गए सभी...4 घंटे के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 03:00 PM (IST)

चरखी दादरीः मंजीत हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपितों को पकड़ने के लिए बुधवार को पुलिस ने चार घंटे तक आपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को मकान और दुकान के तीन लोहे के गेट कटर से काटने पड़े। पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

जानकारी के अनुसार 17 मई को मालकोष गांव निवासी मंजीत की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच में ययाति जाखड़ और अनुज के नाम सामने आए। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शहर थाना प्रभारी चंद्रशेखर और बस स्टैंड चौकी प्रभारी एएसआइ विनोद पुलिस टीम के साथ ययाति के मकान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों आरोपितों ने मकान के गेट बंद कर लिए और बाहर आने से इनकार कर दिया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद पुलिस ने कटर मंगवाकर पहला लोहे का गेट काट दिया।

इसके बाद आरोपित छत की ओर भाग गए और दूसरा गेट बंद कर लिया। पुलिस ने दूसरा गेट भी काट दिया, लेकिन आरोपित वहां नहीं मिले। बाद में साथ लगती दुकान का गेट अंदर से बंद मिला। पुलिस ने तीसरा गेट काटकर दुकान में प्रवेश किया, जहां दोनों आरोपित छिपे मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static