गाड़ी छोड़कर ई-रिक्शा से MCM ऑफिस पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 08:25 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी वाहनों के उपयोग को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान को समर्थन देते हुए नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव शुक्रवार को ई-रिक्शा से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों और आमजन को भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
निगम कार्यालय पहुंचने पर प्रवीन यादव ने कहा कि यह भले ही एक छोटा कदम हो, लेकिन इसका प्रतीकात्मक महत्व बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश केवल औपचारिक अपील नहीं है, बल्कि इसे व्यवहार में उतारना वर्तमान समय की जरूरत है। निजी वाहनों के उपयोग से ट्रैफिक दबाव, वायु प्रदूषण और ईंधन की खपत भी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में यदि आमजन छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा, बस या अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें, तो इससे शहर के पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से माॅडल रोड का निर्माण किया जा रहा है। माॅडल रोड़ पर ई-चार्जिंग प्वाइंट्स की व्यवस्था को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र में ई-व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। निगम कार्यालय में मौजूद लोगों ने प्रवीन यादव के इस कदम की सराहना की।