Thar वाले स्टंटबाज- अब Dwarka Expressway पर चलती गाड़ी का गेट खोलकर स्टंट करने लगा युवक

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 10:58 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। स्टंटबाजी का वीडियो शनिवार सुबह से ही इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक काली थार तेज रफ्तार में चल रही है और गाड़ी चालक आगे का दरवाजा खोलकर बाहर निकला हुआ है। पीछे चल रहे किसी साथी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि थार एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर चल रही है। आगे वाले दरवाजे को खोलकर एक युवक जींस और काली टी-शर्ट पहनकर बाहर लटका हुआ है। गाड़ी के नीचे पर्पल रंग की अंडरग्लो लाइट भी लगी हुई है। पीछे हाईवे और ऊंची बिल्डिंग्स दिख रही हैं, जिससे लगता है कि ये शाम का समय है।

 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार चलती गाड़ी से बाहर निकलना, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना और वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन करना - तीनों ही मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन हैं। वीडियो संज्ञान में लिया गया है। गाड़ी का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। चालक और वीडियो बनाने वाले दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माने के साथ लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना रोड पर रील बनाने के लिए स्टंटबाजी के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस ने तब भी कई युवकों के चालान काटे और गाड़ियां सीज की थीं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static