सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में सनसनी, स्विमिंग पूल में तैरता मिला छात्र का शव...खेल मंत्री का रिश्तेदार था
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 11:39 AM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा की सबसे पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रही है और कल देर श्याम भी एक हादसे ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। देर श्याम यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। सोनीपत सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने इसकी पूरी तथ्य के साथ जांच करनी की मांग उठाई है तो यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया गया है।
मिली जानकारी ओर अनुसार दिल्ली के गौतम नगर का रहने वाला 28 साल का निशांत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई में स्थित पीजी डिप्लोमा क्रिकेट कोर्स का छात्र था और वह कल देर श्याम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करके सीधा स्विमिंग पूल में थकान उतारने के लिए पहुंच गया, जहां उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ जब ऊपर आया तो वहां पर मौजूद हर छात्र और खिलाडी हैरान हो गया कि आखिरकार यह हादसा हुआ तो कैसे हुआ।
उसके शव को पहले तो एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, आपको बता दे कि निशांत शादीशुदा था और करीब तीन चार माह पहले ही उसको बेटे की प्राप्ति हुई थी , और इस हादसे ने एक मासूम के सिर से पिता का साया उठा लिया।
हालांकि इस हादसे की जांच की परिवार मांग उठा रहा है कि हादसा कैसे हुआ या इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं इसकी जांच होनी चाहिए, तो पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है, जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्विमिंग पूल में डुबने से एक छात्र की मौत की सूचना मिली थी और मृतक निशांत क्रिकेट कोच की ट्रेनिंग ले रहा था। इस मामले को परिजन संदेह की मौत बता रहे है और इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस हादसे की जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि एक दुख घटना यूनिवर्सिटी में हुई है। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से निशांत नाम के छात्र की डुबने से मौत हो गई है। मृतक छात्र निशांत पलवल का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पीजी डिप्लोमा कर रहा था। अब स्विमिंग पूल को जांच के लिए सील कर दिया गया । इस हादसे की जांच के लिए एक तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन भी किया गया है।
बता दें कि मृतक निशांत हरियाणा के राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम की रिश्तेदारी में बुआ का लड़का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है। हादसे के बाद सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सोनीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने कॉलेज छात्रा को कुचला, मौके पर तोड़ा दम; CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर