जींद में सनसनी... युवक की हत्या कर बेड में छिपाई लाश, ऐसे हुआ खौफनाक वारदात का खुलासा
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 02:06 PM (IST)
जींद : हरियाणा के जींद से एक रुह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घर के बेड में छुपाया गया है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरा इलाका सिहर उठा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव की है। मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों को कुछ गलत होने का संदेह हुआ। फिर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।