सोनीपत में यमुना में कट्टे में गौवंशों के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 12:46 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : एक तरफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार दावा कर रही है कि किसी भी कीमत पर गौ हत्या बर्दास्त नहीं करेगी, लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गौ तस्कर लगातार सरकार के इस दावे को झूठा साबित कर गौ तस्करी और गौ कसी में बढ़ोतरी कर रहे हैं। 

आज सोनीपत में गंगा दशहरा स्नान के दौरान यमुना में स्नान करने गए श्रद्धालुओं ने जैसे ही गढ़ मिरकपुर फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध परिस्थितियों में प्लास्टिक का बड़ा बैग देखा और उसे बाहर निकाला तो सब भौंचक्के रह गए, उसमें गाय का कटा हुआ सिर और चमड़ी बरामद हुई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता का कहना है कि सोनीपत उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले गढ़ मिरकपुर फ्लाईओवर के नीचे यमुना में स्नान के दौरान एक कट्टे में श्रद्धालुओं को गो के अवशेष बरामद हुए हैं। हमारी सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static